कमर और पैर में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:28

कभी कमर तो कभी हाथ-पैरों में महसूस होने लगा है दर्द तो कुछ नुस्खे आएंगे आपके बेहद काम, Body Pain से मिलेगा छुटकारा-

बदन दर्द के घरेलू उपाय | Body Pain Home Remedies


मालिश


बदन दर्द में मालिश (Massage) करना सबसे पहले जहन में आता है और कई हद तक ठीक भी है क्योंकि इसका असर भी तेजी से दिखता है. यह हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है जिससे दर्द से राहत मिलती है. मां के हाथ की मालिश इस मामले में बेस्ट होती है. किसी भी तेल को हल्का गर्म करके शरीर की मालिश करें या फिर करवाएं.


नमक का पानी


शरीर के जिस हिस्से में दर्द है उसे नमक के पानी (Salt Water) में डुबाकर सिंकाई करने पर दर्द दूर होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि नमक का पानी सूजन (Swelling) को कम करता है और फूली हुई मसल्स को आराम पंहुचाता है. इससे मसल्स में खिंचाव और तनाव से भी राहत मिलती है. खासकर किसी फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज के बाद शरीर में दर्द हो तो इस नुस्खे को अपनाएं. इसके लिए एक कप नमक को गर्म पानी से भरे टब में डालें और 15 से 20 मिनट दर्द वाले हिस्से को पानी में डुबाकर रखें. दर्द अगर पीठ या कमर में हो तो तौलिये को इस पानी में डुबाएं, निचौड़ें और फिर सिंकाई करें.


ठंडी सिंकाई


मसल्स (Muscles) में मोच आने के कारण शरीर दर्द हो रहा हो तो ठंडी सिंकाई की जा सकती है. हालांकि, किसी चोट के कारण दर्द है तो इसका इस्तेमाल ना करें.


हल्दी


दर्द से राहत देने में हल्दी वाला दूध भी कुछ कम असरदार नहीं हैं. इसके औषधीय गुण अंदरूनी रूप से अपना असर दिखाते हैं और दर्द को दूर करते हैं.

अदरक

बदन दर्द में अदरक (Ginger) का सेवन करना भी एक अच्छा चुनाव है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स कई तरह के दर्द दूर करते हैं. इसे कच्चा भी खाया जा सकता है या फिर गर्म पानी में अदरक के टुकड़े डालकर इसकी चाय बनाकर पीने से भी फायदा मिलता है.


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info